क्षय रोगियों का मुफ्त इलाज होगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): देश से टी० बी० (क्षय रोग) को जड़ से ख़त्म करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। हापुड़ ज़िला अस्पताल में बुधवार को दवा बिक्रेताओं की एक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए सीएमओ डा० सुनील त्यागी व औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने कहा कि शेड्यूल एच 1 व टी० बी० की दवाईयो के रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी दी, जिसे सभी दवा विक्रेताओं ने बहुत अच्छे समझा। डा० सुनील त्यागी ने बताया कि सरकार का तारगेट है की वर्ष 2025 तक देश से टीबी को जड़ से ख़त्म कर दिया जाये। उसके लिए सभी दवा व्यापारियों से अनुरोध है कि कोई भी मरीज़ अगर टीबी से सम्बंधित कोई भी दवाई मैडिकल स्टोर से लेने आये तो उसका नाम मो० न० आधार कार्ड न० अपने पास लिख ले ओर हर महीने उस रिकॉर्ड को ओषधि निरीक्षक के माध्यम से हमें भेज दें ताकि हम उस मरीज़ तक पहुँच कर उसका पूरा इलाज फ़्री कर सके हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि हम सभी दवा विक्रेता भी चाहते हैं कि देश से टीबी रोग जड़ से ख़त्म हो उसके लिए हम पूरा सहयोग करेंगे ज़िला क्षय रोग प्रचार प्रभारी सुशील चोधरी ने कहा कि आप सभी इस बीमारी से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगे।
हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, राकेश गुप्ता, ब्रजभूषण अग्रवाल सतीश शर्मा, शिवम् चोहान,रासिद अली योगेश शर्मा, जावेद, मोहन सेठी अभी कुमार, विशेष कुमार, रजत अरोड़ा, खिलनदर सिंह सहित ज़िला हापुड़ के दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811

































