हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अपराधों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एक नई पुलिस चौकी का सृजन किया गया है। यह पुलिस चौकी थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर स्थापित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से लैंस इस पुलिस चौकी से चार मार्गों पर चौकसी की जाएगी। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल सोमवार को हापुड़ पहुंचे जिनकी अगुवानी मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस महानिऱीक्षक प्रवीन कुमार व हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने की।
अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त किया कि जनपद हापुड़ में ततारपुर पुलिस चौकी की स्थापना से अपराधों पर लगाम लगेगी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चारों मार्गों पर निगाह रखी जा सकती है। अपर पुलिस महानिदेशक ने ततारपुर चौकी परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, सी.ओ एसएन वैभव पांडे, थाना हापुड़ देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर भी उपस्थित थे।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606





























