हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कभी-कभी लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जिसके परिणाम की जानकारी होने के बाद भी अजान बन जाते है। ऐसा ही एक कारनामा सामने आया है। एक व्यक्ति ने स्वामित्व का अधिकार न होने के बाद भी रजिस्ट्री दफ्तर की सांठगांठ से एक ट्रस्ट की करीब 850 वर्ग गज भूमि को टुकड़ों में बेच डाला। इस की कीमत करीब दस करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। इस जांच में नगर पालिका परिषद हापुड़, राजस्व टीम हापुड़, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण को शामिल किया गया था। मजे की बात यह है कि ट्रस्ट के ट्रस्टियों में विक्रेता का नाम शामिल नहीं है, फिर भी ट्रस्ट की जमीन को बेच कर उड़न छू हो गए। ट्रस्ट की भूमि आवासीय है, परंतु ट्रस्ट की भूमि पर कई दुकानें बना दी गई है। अब शासन स्तर परे मामले की जांच चल रही है।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक

























