👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की सीमा से सटे क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक चलता ट्रक आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया।
हाईवे पर एक ट्रक जा रहा था। जैसे ही वह हापुड़ व गाजियाबाद बॉर्डर पर पहुंचा तो किन्हीं कारणों से ट्रक में आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वाहन चालकों ने जलते ट्रक से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811






























