हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बाईपास के पास एक ट्रक टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा। सड़क हादसे से जुड़ा वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को साइड कराया गया। राहत की बात यह रही कि ट्रक हादसे के दौरान ढाबे पर मौजूद सभी लोग भाग खड़े हुए वरना हादसा बड़ा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
वैसे तो मामला मंगलवार का है जब पिलखुवा से सिंभावली जा रहे कबाड़ से भरे ट्रक का टायर अचानक फट गया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित ढाबे में घुस गया। यह हादसा बाबूगढ़ पर स्थित नए बाईपास का है जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। टायर फटने से ट्रक ढाबे में जा घुसा। मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए जिससे उनकी जान बची। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को साइड कराया और पिलखुवा निवासी चालक जब्बार को अस्पताल में भर्ती कराया।




























