हाईवे किनारे पलटा ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रहा कंक्रीट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान डिवाइडर पर लगे एक खंभे से भी यह ट्रक टकराया जिससे खंभा टूटकर दूसरी ओर गिर गया। दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में ट्रक को वहां से हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है। जब गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहा कंक्रीट से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया जिसके बाद ट्रक ने डिवाइडर पर लगे खंभे को टक्कर मारी जिससे खंभा हापुड़ से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर गिर गया और यातायात अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक का हाल जाना। साथ ही उसे क्रेन के माध्यम से वहां से हटाया। ट्रेफिक क्लियर होने के बाद यातायात सुचारू हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























