
डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हुआ ट्रक हाईवे पर पलटा, 13 घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में निजामपुर कट के पास सोमवार की देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ को हापुड़ के दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल तथा कुछ को पिलखुवा के सरस्वती में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की देर रात का है। जब एक ट्रक कहीं जा रहा था। जैसे ही वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान ट्रक पलट गया। उसमें सवार हसनैन, फैजान, अहमद, अरमान, जहीद, इमरान, तोसिना, रेशमा, सामून, नफिस, आशु समेत 13 लोग घायल हो गई जिनका उपचार जारी है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

























