
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जो हाईवे से नीचे उतरकर झाड़ियों में पलट गया। इस दौरान ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतले झाड़ियां में पलट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने वाहन में सवार चालक का हाल जाना।
मामला गुरुवार की सुबह का है जब एक कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक जैसे ही हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचा तो वह अचानक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गया। इस दौरान हाईवे पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चालक का हाल जाना। इस दौरान वाहन में लदी कोल्ड ड्रिंक भी झाड़ियां में बिखर गई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























