हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान 18 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जिनमे से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
हाइवे पर मची चीख-पुकार:
जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक बस बिहार से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस सोमवार की तड़के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ोली के पास पहुंची तो ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हाफिजपुर के थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था कराई। सड़क हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए, पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हुए घायल:
सिपाही सैनी पुत्र गोविंद, मीरा देवी पत्नी बलेशर सैनी, जय नंदन सैनी, पारजा देवी पत्नी मोतीलाल सैनी, सुमित्रा देवी पत्नी हरदेव सैनी, जसोदा देवी पत्नी राम सैनी, लालमति देवी पत्नी अनूठा सैनी, शिरमीरवा देवी पत्नी बदरिशा, बिंदु देवी पत्नी दीनानाय सैनी, कुसुम देवी पत्नी नवल किशोर सैनी, जवाहर सैनी पुत्र ब्रह्म सैनी समेत 13 घायल हो गए जबकि रामदेव पुत्र गेंदा साहनी, राजेंद्र मेहता पुत्र मक्खन मेहता, रामा साहनी, मुन्नी देवी पत्नी जोगी शाह और मालती देवी पत्नी विष्णु देव साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























