हापुड़ निवासी ट्रक चालक के साथ खुर्जा में लूट












हापुड़ निवासी ट्रक चालक के साथ खुर्जा में लूट

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नईम एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक की नौकरी करता है जिसे खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने बंधक बना लिया। इस दौरान उसके साथी परिचालक को भी बंधक बनाया गया जिसके बाद बदमाश लहसुन से लदा कैंटर लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर अरनिया थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नईम ने बताया कि ट्रांसपोर्टर ने उसे उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से दिल्ली तक लहसुन ले जाने की जिम्मेदारी दी थी। कैंटर के साथ मलिक ने नईम को कुशीनगर भेजा था। 5 जनवरी को नईम ने कुशीनगर से लहसुन के कट्टे कैंटर में लोड कराए। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया। कुशीनगर के पडरौना निवासी सिद्धार्थ भी साथ गया था जिन्हें लहसुन के साथ दिल्ली में छोड़ने की जिम्मेदारी थी। 6 जनवरी सोमवार की रात करीब 11:00 बजे जैसे ही वह थाना क्षेत्र में इसनपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक एक गाड़ी पीछे से आई। ओवरटेक करते हुए कैंटर को रोक लिया। हादसे की दृष्टि से नईम ने कैंटर के ब्रेक लगा दिए। इसके बाद तीन बदमाश गाड़ी से उतरे और जबरन कैंटर में बैठ गए। इधर एक बदमाश गाड़ी में बैठा रहा जिसके बाद बदमाशों ने दोनों के हाथव पैर बांध दिए और दोनों को दो किलोमीटर दूर खेतों में फेंक कर ट्रक लूट कर भाग खड़े। इस दौरान अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!