हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ट्रक बैक करते समय प्लॉट में आराम कर रहे एक व्यक्ति के दोनों पैरों को वाहन ने कुचल दिया। शोर सुनकर राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
आपको बता दे कि जिला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के मलकपुर नवादा के राजेश ने बताया कि उसका कर्मचारी कमल सिंह इटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाना बाबूगढ़ छावनी आया था। इसी दौरान वह एक खाली पड़े प्लॉट में चादर बिछाकर आराम कर रहा था। तभी सीमेंट से भरा ट्रक जैसे ही खाली प्लाट के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक बैक करते समय प्लॉट में लेटे कमल सिंह के दोनों पैरों को कुचल दिया। घायल व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























