रिश्वतखोर जेई कुंवर पाल की बढ़ेंगी मुश्किलें, जल्द होगी विभागीय कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में बने आवास से विजिलेंस विभाग की टीम में जलकल विभाग में तैनात रिश्वतखोर जेई को 2.30 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था। इसके बाद आरोपी रिश्वतखोर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं नगर पालिका परिषद हापुड़ के ईओ व डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार ने जेई पर विभागीय कार्रवाई के लिए नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता चौधरी सिक्योरिटी सर्विस एंड प्लेसमेंट के संचालक धूम सिंह चौधरी ने मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपी जेई की संपत्ति की जांच की मांग की है। रिश्वतखोर फिलहाल जेल में करवटें बदल रहा है।
बताते चलें कि ठेकेदार का सितंबर माह तक ठेका है। जुलाई माह के बिलों का 18 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान 16 अगस्त को हो गया जिसके बाद 21 और 30 अगस्त को जेई कुंवरपाल ने उसे नगर पालिका स्थित आवास पर बुलाया और पीड़ित से जुलाई माह के बिलों से प्राप्त धनराशि में से कमीशन के 2.30 लाख रुपए देने की मांग की। जेई लगातार रिश्वत की मांग करता रहा। इसके बाद उसने दो सितंबर को मेरठ में विजिलेंस विभाग की टीम से शिकायत की। शिकायत के बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने जाल बिछाया। एसपी ईंदू सिद्धांत फरियादी बनाकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची और पीछे की ओर बैठी रही जो अपनी टीम पर निगाह बनाए हुए थी। जैसे ही आवास में रिश्वतखोर जेई ने रिश्वत ली तो विभाग ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करा कर उसे जेल भेज दिया। रिश्वतखोर जेई की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। डिप्टी कलेक्टर व ईओ मनोज कुमार ने जेई पर विभागीय कार्रवाई के लिए नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखा है। इसी के साथ जलकल विभाग में तैनात अन्य अधिकारियों की भी रातों की नींद उड़ी हुई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























