हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में विकास की नई और अनोखी तस्वीरें सामने आ रही है. वार्ड नंबर-11 में भी विकास की एक और तस्वीर सामने आई है जहां नाली में ही बिजली का खंबा लगा हुआ दिखाई दे रहा है. घरों से मिलने की वजह से बारिश के समय में यहां करंट फैलने का खतरा मंडराने लगता है. साथ ही नाली में खम्भा होने से साफ सफाई में भी समस्या आती है. यहां भी वही सवाल खड़ा होता है कि पहले नाली बनी या खंभा लगा. खैर जो भी हो लेकिन इस तरह की तस्वीरें बेहद आश्चर्यजनक है जो लापरवाही को उजागर करती है.
मामला वार्ड नंबर 11 के मोहल्ला हरजसपुरा का है. जहां यह लापरवाही भरी तस्वीर सामने आई है. देखने में लग रहा है कि नाली का निर्माण बाद में हुआ है. यह तस्वीर हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड की भी है. ऐसे में लापरवाह अधिकारी और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए जिससे आगे इस तरह की लापरवाही न हो.




























