हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को हापुड़ में कृत्रिम अंग एवं उपकरण तथा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।
केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति के साथ-साथ उन्हें समर्थ बनाने की अधिक जरुरत है। दिव्यांग जन के समर्थ बनने पर फिर उसे कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। देश के उत्थान के लिए हर कमजोर व्यक्ति की सेवा संकल्प ले। सेवा भाव से भाजपा आगे बढ़ रही है।
समारोह में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सासंद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आदि ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें वितरित की। कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के जिला महामंत्री मोहन सिंह खटीक ने सेवा पखवाड़े के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, कविता माधरे सहित अनेक भाजपाई मौजूद थे।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739


























