👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कुख्यात बदमाशों के हमले में कानपुर के एक गांव में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों को शुक्रवार की रात को कांग्रेजनों ने अपने-अपने घरों के आगे मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश हाईकमान के निर्देश में कल शाम कांग्रेसी अपने-अपने घरों के बाहर एकत्र हुए और अंधेरा होते ही मोमबत्तियां जलाकर शहीद पुलिस वालों को श्रद्धासुमन अर्पित की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996:

































