
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मी को श्रध्दासुमन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार पुत्र श्री योगेंद्र सिंह जो मूल रूप से ग्राम सदरूद्दीननगर थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी थे, जिनकी 10 अगस्त-2025 की रात्रि में सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी थी।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व अन्य पुलिस वालो ने सोमवार की सुबह पुलिस लाइन हापुड़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

































