पूंछ के शहीदों को श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले में सेना के एक ट्रक पर आतंकी हमले में शहीद हुए पांच भारतीय सैनिकों को शुक्रवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने हापुड़ के शहीद स्तम्भ पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था ने आतंकियों के विरुद्ध और कड़े कदम उठाने के साथ-साथ सर्च अभियान चलाने की मांग की।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था पश्चिमी उत्तर महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, प्राची खुल्लर, अमित त्यागी, सैंकी त्यागी आदि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचे और गायत्री मंत्र का जाप किया। संस्था ने दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के पदाधिकारियों ने आतंकी हमले को बड़ी दुखद घटना बताते हुए शहीद परिवारों को हर सम्भव मदद की मांग की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

































