हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ ने शुक्रवार को जवाहर गंज मैडिकल मार्केट में एक सभा आयोजित कर सीडीएस बिपिन रावत व 12 अन्य के निधन पर दुख व्यक्त करते हूए श्रध्दांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से अवगत कराया। दुर्भाग्यवश तमिलनाडु के कुन्नूर में 08 दिसंबर 21को हेलीकाप्टर के क्रैश होने से उनके साथ उनकी पत्नी व 11 सैनिकों की असामयिक मृत्यु से भारत में शोक की लहर दौड़ गई जिससे पूरा देश बहुत दुखी है।
श्रद्धांजलि सभा में विजेंद्र गर्ग, पवन गर्ग , ईश्वर कुमारी सिसोदिया,शशि गोयल, स्नेह लता, सुनीता शर्मा, मीनू चौहान महेंद्र कुमार ,ओमप्रकाश ,सुधीर त्यागी, रामपाल शर्मा सीएल शर्मा ,राज कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



























