
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): पूर्व सैनिकों द्बारा शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन सत्तावन चौराहे पर सूबेदार किरण पाल सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सूबेदार भूपाल सिंह व संचालन कैप्टन राजेश चौधरी ने किया। जी एस होस्पिटल पिलखुवा के डायरेक्टर मनोज सिसोदिया तथा डा० नारंग व थानाध्यक्ष थाना बाबूगढ़ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे जिनका पूव॔ सैनिकों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य वक्ता संयुक्त सचिव पूव॔ सैनिक संघ वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने अपने सम्बोधन में पूव॔ सैनिकों से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं जैसे नि:शुल्क विधिक सहायता ( नालसा योजना) , ई सी एच एस पोलिक्लीनिक की स्थापना व हापुड़ में अतुल्य गंगा टॣस्ट की स्थापना से अवगत कराया। कैप्टन राजेश चौधरी ने कहा कि जनपद में अतरौली व धूनी टोल प्लाजा जैसी घटना न हो इसलिए प्रशासन को सैनिकों की समस्या का समाधान के साथ ही उनका सम्मान करना चाहिए। थानाध्यक्ष थाना बाबूगढ़ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान है। उनके समस्याओं का निस्तारण वरियता के साथ किया जायेगा। मनोज सिसोदिया द्बारा जी एस होस्पिटल पिलखुवा में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। सूबेदार चमन सिंह ने कहा कि पूव॔ सैनिकों का सहयोग सदैव प्रशासन के साथ रहेगा।
इससे पूर्व सैनिकों द्बारा ग्राम औरंगाबाद में शहीद सिपाही बलराम सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैत्रिक ग्राम में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश चौधरी, कैप्टन महीपाल सिंह , सूबेदार चमन सिंह, सूबेदार किरण पाल, सूबेदार चंद्र वीर सिंह, सूबेदार रतन पाल सिंह, सूबेदार भागमल सिंह, सूबेदार परमिंदर सिंह, हवलदार शाहिद अली, हवलदार गजबीर सिंह, नायक राजकुमार, नायक ओम बीर सिंह, हवलदार रामपाल सिंह आदि के साथ ही काफी संख्या में पूव॔ सैनिक उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























