👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार को शहीद चौधरी सतपाल की प्रतिमा पर पहुंचकर परिजनों ने शहीद चौधरी सतपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया. चौधरी सतपाल कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे जिन्होंने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और 28 जून को शहीद हो गए. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी, चौधरी मनवीर सिंह, परवेज चौधरी, कारी अब्दुल्लाह, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लुहारी राजकुमार, अनुज चौधरी, अमर पाल सिंह, गोपीचंद, राजेश चौधरी, प्रेमपाल सिंह, सुंदर चौधरी, भीम ठेकेदार आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
घर बैठे मॉडल्स/प्रोजेक्ट्स बनवाने में ले मदद: 8433164162

































