👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी से जगह-जगह होर्डिंग, पेड़ और विद्युत पोल गिर गए जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बता दें कि ततारपुर में तूफान के दौरान एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया जिससे जुड़े तीन विद्युत पोल भी उखड़ गए जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद थी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
शनिवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तो देखा की विद्युत पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं बाबूगढ़ के मुख्य चौराहे पर भी आंधी की चपेट में आने से होर्डिंग सर्विस लेन में गिर गई जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए.
































