
जनपद हापुड़ में मनाया गया वृक्षारोपण महा अभियान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधे लगाए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। हापुड़ वनप्रभाग रेंज के राजकीय कृषि परिक्षेत्र केंद्र बाबूगढ़ द्वितीय में वृक्षारोपण महाअभियान को रंगत दी गई जहां पौधों व वृक्षों के महत्व के बारे में सभी को बताया। साथ ही पर्यावरण, जैव विविधता के संरक्षण पर भी बोल दिया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण के मामले में अग्रणी भूमिका पूरे देश में निभा रहा है। जनपद हापुड़ में 13 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया जिसे अमली जामा पहनाया जा रहा है। लोगों को स्वस्थ जीवन देना सरकार का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक पेड़ मां के नाम लगाने व उसे सींचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, सीडीओ हिमांशु गौतम, हापुड़ के कप्तान ज्ञानंज्य सिंह, जिलाध्यक्ष हापुड़ बीजेपी नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर, एसडीएम इला प्रकाश, डीएफओ अर्शी मलिक, हापुड़ फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल आदि उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































