हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में खुर्जा मेरठ रेलवे ट्रैक पर तेज आंधी की चपेट में आने से एक विशालकाय पेड़ ओएचई पर गिर गया जिससे सहारनपुर से चलकर प्रयागराज की ओर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस, मेरठ से चलकर हापुड़ के रास्ते कानपुर के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस प्रभावित रही. सूचना पाकर रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हुआ. इस दौरान यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा.
बता दें कि रविवार की शाम करीब 7:30 बजे अचानक तेज आंधी आई जिसकी वजह से विशालकाय पेड़ खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर गिर गया. सूचना मिलने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को ठीक किया जिसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रैक को पुनः सुचारु किया गया. रेल यात्रियों को इस दौरान असुविधा का सामना करना पड़ा.
निशाने बाजी के लिए FREE TRIAL: 7668494749

































