👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी में नाले निर्माण के दौरान एक हरा भरा पेड़ ट्रैक्टर ट्रॉली पर जा गिरा। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए। बता दें कि मामला सोमवार की दोपहर का है जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली संजय विहार कॉलोनी से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक ट्रॉली पर जा गिरा। बताया जा रहा है नाले के निर्माण के चलते हरे भरे पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे के दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई जो 6 घंटे बाधित रहने के बाद रात लगभग 8:00 बजे ठीक हुई।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























