
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नियमों के खिलाफ निर्माण सामग्री का परिवहन हो रहा है। बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर-ट्रालियां हापुड़ की सड़कों से होकर गुजरती हैं जो कि खुले में ही निर्माण सामग्री को ले जाते हैं। ऐसे में प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर भी पड़ता है। क्षेत्रवासी कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर दिला चुके लेकिन कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
हापुड़ की सड़कों पर बेलगाम दौड़ती ट्रैक्टर-ट्राली हादसों का कारण बन सकती है। इसके साथ ही लगातार प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रही हैं। सड़क पर दौड़ने वाली रेत, बदरपुर, सीमेंट से लदी ट्रैक्टर टोलियां ढकी नहीं होती। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। पर्यावरण पर भी दुष्परिणाम पड़ते हैं? हवा की गुणवत्ता पर भी इसका असर पड़ता है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































