हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला










हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन कर प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था की जानकारी देने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 20 और 21 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेला आयोजित किया जाएगा। अधिकारी मौके पर ही शंकाओं का समाधान करेंगे। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने सभी वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से मेले में भाग लेकर नई व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है। अभी पिछले माह उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-4 की उपधारा में संशोधन किया गया है। इसके तहत भाडे या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (तिपहिया को छोड़कर), मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण व विशेष प्रयोजन वाहन, 3000 किग्रा तक और 3000 से 7500 किग्रा तक के माल वाहन और राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन शामिल किए गए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य बार-बार कर भुगतान की जटिल प्रक्रिया से राहत देना, पारदर्शिता बढ़ाना और कर प्रणाली को सरल बनाना है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)








  • Related Posts

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    🔊 Listen to this शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों मेंहापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद की पुलिस ने शनिवार को शोहदों को खोजने के लिए पुलिस ने पार्कों,रेस्टोरेंट आदि पर विशेष अभियान…

    Read more

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    🔊 Listen to this खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक खुला नाला हादसे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    शोहदों को खोजने पुलिस पहुंची पार्कों में

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    खुला नाला हादसे को न्योता दे रहा है

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन
    error: Content is protected !!