हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के परिवहन विभाग ने अनाधिकृत रूप से सड़कों पर दौड़ रही बसों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की. इस दौरान ओवरलोड वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 30 लाख का जुर्माना वसूला. परिवहन विभाग ने पिछले लगभग चार दिनों से यह अभियान चलाया हुआ है.
हापुड़ में अनाधिकृत रूप से वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते हैं. ऐसे में यात्रियों को कहीं भी यह बस चालक बस से उतार देते हैं और कई बार तो सड़क हादसे का कारण भी बन जाते हैं. एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर इन बसों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया हुआ है. चार दिनों में 80 अनाधिकृत बसों को सीज किया गया जबकि 33 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर
🔊 Listen to this पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शेर वाली गली में…
Read more






















