ट्रांसफार्मर में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित भैरव मंदिर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि दौरान कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
ट्रांसफार्मर में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही जिसे बिजली कर्मियों ने दुरुस्त किया।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101



























