👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव काला पट्टी में विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से शुक्रवार को आग लग गई जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि शुक्रवार को गांव काला पट्टी में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे क्षेत्र में दहशत मच गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आकर काबू पाया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


































