हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को तीन इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए. इस दौरान पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर को गढ़मुक्तेश्वर का प्रभारी निरीक्षक, मुनीष प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से पिलखुवा थाने का प्रभारी निरीक्षक तथा गढ़मुक्तेश्वर के प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है. तबादले के बाद इंस्पेक्टरों को जल्द से जल्द नवनियुक्त स्थान पर तत्काल आमद कराने के निर्देश दिए हैं.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























