हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री समेत चार चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। डॉ. दिनेश खत्री का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है जबकि उनके स्थान पर पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर महेश को हापुड़ सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हापुड़ जिले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ब्रह्मदयाल का तबादला बागपत कर दिया गया है। सीएचसी के पूर्व में अधीक्षक रहे डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण जिला अस्पताल हुआ है और यहां अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन भी है। एसीएमओ डॉक्टर राकेश का स्थानांतरण बरेली हो गया है जिनके पास एंबुलेंस सेवा और संचारी रोग का चार्ज था। हापुड़ में अब एंबुलेंस सेवा का चार्ज एसीएमओ डॉक्टर प्रवीण शर्मा को दिया गया है। सबसे महत्वपूर्ण पीसीपीएनडीटी का चार्ज सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने खुद संभाला है। रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर वेद प्रकाश अब हापुड़ सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवा देंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























