👁 0 views Views
हापुड़ में चार प्रशासनिक अफसरों के तबादले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने दो उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को नई तैनाती दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के न्यायिक उपजिलाधिकारी शुभम् श्री वास्तव को इसी पद पर धौलाना तथा जनपद में नवागुंतक मनोज कुमार को गढ़मुक्तेश्वर के उपजिलाधिकारी न्यायिक पद पर भेजा गया है। तहसीलदार न्यायिक हापुड़ उमाशंकर को गढ़मुक्तेश्वर तहसीलदार तथा गढ़ तहसीलदार सीमा सिंह को तहसीलदार (न्यायिक) हापुड़ पद पर भेजा गया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























