👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार रस्तौगी का तबादला जनपद बरेली हो गया है। न्यायाधीश राजीव भारती हापुड़ के नए जिला जज होंगे। न्यायाधीश राजीव भारती का तबादला झांसी से हापुड़ हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके मुताबिक प्रदेश में कई जजों के तबादले किए गए हैं। सोमवार को किए गए इन तबादलों में हापुड़ जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार रस्तौगी का तबादला जनपद बरेली किया गया है जबकि न्यायाधीश राजीव भारती का तबादला झांसी से हापुड़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रुप में किया गया है।

वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261





























