हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली-मुरादाबाद रेल ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी. इसके लिए रेलवे विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हापुड़ से बाबूगढ़ के बीच पटरियों को बदलने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि बाबूगढ़ से सिंभावली के बीच पटरी को बदलने का कार्य चालू है. तीन घंटे का ब्लॉक लेकर कुचेसर रोड चौपला से सिंभावली के बीच पटरी को बदलने की कवायद जारी है.
बताते चलें कि दिल्ली मुरादाबाद रेलवे ट्रैक देश के व्यस्त रेलवे ट्रेकों में से एक है जहां पर फिलहाल 52 किलोग्राम की पटरी एक मीटर के हिसाब से बिछी हुई है जिसे बदलकर 60 किलोग्राम की पटरी एक मीटर के हिसाब से बिछाने का कार्य चल रहा है जिससे ट्रेनों की रफ्तार 120 से बढ़कर 130 हो जाएगी.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक


























