हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन और बाबूगढ़ के बीच शनिवार की अपराह्न माल गाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया जिस कारण रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है और एक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। जान हानि की कोई सूचना नहीं है। इंजन का पहियां पटरी से उतरने की सूचना पर रेल अफसरों में हड़कंप मच गया और वो मौके पर पहुंच गए।
103/28 तथा 103/30 के बीच हुआ हादसा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला से खुर्जी की ओर जा रही एक मालगाड़ी का इंजन शनिवार की अपराह्न हापुड़ रेलवे स्टेशन के 103/28 तथा 103/30 के बीच पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी से उतरने की खबर पर रेलवे में हड़कंप मच गया और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही लोगों की भीड़ भी दुर्घटना स्थल पर एकत्र हो गई।
गति धीमी होने से बड़ा हादसा टला:
रेलवे के सूत्रों ने बताया कि हापुड़ स्टेशन नजदीक होने के कारण मालगाड़ी की गति अत्यंत धीमी थी जिस कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दुर्घटना में किसी की जान हानि नहीं हुई है। इंजन को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509
























