
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के साकेत के रहने वाले बाबू सिंह गाजियाबाद में यातायात उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे जिनका शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया जिनका पार्थिव शरीर रविवार आज हापुड़ पहुंचेगा और हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। यातायात उपनिरीक्षक के निधन से परिवार में शोक की लहर है।
मूल रूप से बुलंदशहर के लोहलारा के रहने वाले बाबू सिंह 1994 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे जिन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दी। वह फिलहाल गाजियाबाद में यातायात उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे जिनकी शनिवार की देर शाम तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम पसरा है।





























