👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यातायात पुलिस की सक्रियता के एक बुजुर्ग का खोया हुआ सूटकेस उसे वापस मिल गया जिसके बाद बुजुर्ग ने यातायात पुलिस का आभार जताया। बता दें कि मामले बुधवार की रात का है जब पुलिस को बुलंदशहर से सूचना मिली थी कि हापुड की ओर जा रही बस में एक यात्री का बैग छूट गया है। इस सूचना पर ट्रैफिक दरोगा ओंकार सिंह ने बस को हापुड में खोज लिया और यात्री का बैग बस से बरामद कर यात्री को सौंप दिया। बैग पाकर यात्री ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।


























