
बछलौता में ट्रैफिक पुलिस नियमों को लेकर यातायात पुलिस की सख्ती
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों को लेकर यातायात पुलिस लगातार सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में बछलौता गांव के नए हाईवे पुल के नीचे विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में नए हाईवे पुल के नीचे टीएसआई कामेश सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान ट्रिपल सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, तेज आवाज वाले बुलेट साइलेंसर, और अनावश्यक हॉर्न बजाने वालों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने कई वाहन चालकों के चालान काटे और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। टीएसआई कामेश सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और लोगों में जागरूकता बढ़े।
“ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” फिलहाल पुलिस के इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और वाहन चालकों में जागरूकता भी देखने को मिली।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627





























