👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस ने जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गाड़ियों, बाइकों और टैंपों को रोक-रोककर चैक किया। आगामी चुनाव के चलते पुलिस ने यह अभियान ततारपुर ओवरब्रिज के नीचे चलाया। ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विजेंद्र पाठक के नेतृत्व में कांस्टेबल चमन खान, होम गार्ड सतीश कुमार ने वाहनों की चैकिंग की और जरुरत पड़ने पर सामान भी चैक किया। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर करीब एक दर्जन वाहनों के ई-चालान किए और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।




























