👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी के मुख्य चौराहे पर लगातार हो रही जाम की समस्या को देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जोकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जमकर कार्रवाई कर रहे हैं और लोगों को सबक सिखा रहे हैं.
दरअसल चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती थी. ऐसे में वाहनों को दो मिनट की दूरी का सफर तय करने में घंटों लग जाते थे. ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती चौराहे पर की गई है जिन्होंने रॉन्ग साइड, ट्रिपलिंग, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के जमकर चालान किए.
































