हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ततारपुर फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने चेकिंग अभियान चलाया जहां हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवारों का चालान काटा। गाड़ी में सीट बेल्ट ना लगाए हुए व्यक्तियों का भी चालान काटा गया गया। इस दौरान टीआई मनु चौधरी, अमित कुमार, चंद्रवीर, अमरीश कुमार आदि मौजूद रहे। यातायात पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस दौरान जमकर चालान काटा।
























