👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): शासन के आदेश पर जनपद हापुड़ में संदिग्धों वाहनों, मॉडिफाइड साइसेंलर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया और वाहनों से प्रेशर हॉर्न उतरवाकर जब्त किए। वहीं मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भी कार्रवाई की और संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान एचसीपी विजेंद्र पाठक, आरक्षी अमित सिंह और होम गार्ड मनोज त्यागी मैजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान चार वाहनों के ई-चालान किए।




























