
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस ने शनिवार की शाम चेकिंग अभियान चलाया और नियम विरुद्ध दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा। यातायात क्षेत्राधिकार राहुल यादव व यातायात प्रभारी नरेश कुमार जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में उतरे। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास पर बाइक वाले पुल पर भी यातायात पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ अभियान चलाया और जमकर चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायद दी। कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। इस दौरान यातायात पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही।





























