
सोई है ट्रैफिक पुलिस, नौसीखिए हांक रहे है ट्रैक्टर ट्रॉली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर माल से लदी दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस को ठेंगा दिया और कहा उन पर पुलिस कार्यवाही का कोई असर नहीं है। पिलखुवा के नेशनल हाईवे पर ईटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ने एटीएस के जवान की कार व एक मयूरी में मंगलवार की सुबह टक्कर मार दी। इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। यह ट्रैक्टर ट्राली ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए सड़क पर दौड़ रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली पर वाहन संख्या भी अंकित नहीं है और रिफ्लेक्टर आदि भी नहीं लगे हैं। हादसे की सीसीटीवी फुटेज बता रही है कि वाहन चालक पूरी तरह नौसीखिया था। इससे पूर्व भी जनपद में अनेक बार ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे हो चुके हैं।
बता दें कि हापुड़ की सड़कों पर हजारों ऐसी ट्रैक्टर ट्रालियों दौड़ रही हैं जो ईट, पत्थर, लोहा, सीमेंट, सरिया, मलबा आदि ढोने में लगी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































