हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर शुक्रवार की रात एक कार चालक की लापरवाही से लंबा जाम लग गया। दरअसल रेलवे रोड पर स्थित सिटी प्लाजा के पास स्टेशन से अतरपुरा जाने वाले रास्ते पर खुदाई का काम चल रहा है जिसकी वजह से एक लेन बंद है। वहीं दूसरी लेन से दोनों ओर का ट्रैफिक निकलता है। लेकिन शुक्रवार की रात एक कार चालक ने नासमझी दिखाते हुए अपनी कार चालू लेन में ही खड़ी कर दी जिससे वाहनों का निकलना और भी चुनौतिपूर्ण हो गया। देखते ही देखते जाम लग गया। क्रिसमस इव होने के चलते कई लोग सड़कों पर निकले थे जिनके वाहनों की रफ्तार थम गई और एक मिनट की दूरी तय करने में लोगों को समय लग गया। अन्य वाहन चालकों ने लगातार हॉर्न भी बजाया लेकिन कोई नहीं आया। जाम देखकर पुलिस भी पहुंच गई और जाम में फंसे वाहनों को किसी तरह निकलवाया। काफी देर बाद वाहन स्वामी आया जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249

























