
आटा मिल के बाहर गेहूं लदे वाहनों से ट्रैफिक जाम
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के आटा मिलों द्वारा गेहूं की खेंच के कारण गेहूं के भाव तेजी का रुख लिए है। हापुड़ में शनिवार को गेहूं के भाव 2500-2550 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हापुड़ के आटा मिल अन्य मंडियों से भी गेहूं लाकर खपत की पूर्ति कर रहे है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड तिराहे पर स्थित एक आटा मिल के बाहर गेहूं से लदे वाहनों की कतार न तो शनिवार को यातायात व्यस्था को ही बिगाड़ दिया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गेहूं बिचौलियों के माध्यम से कर चोरी करके अन्य मंडियों से हापुड़ लाया जा रहा है। इस आटा मिल को करीब 5 हजार बोरी गेहूं की प्रतिदिन जरुरत रहती है ताकि आटा सप्लाई की लाइन न टूटे। नागरिकों की मांग है कि गेहूं से लदे वाहनों की ऐसी व्यवस्था की जाएं जिससे ट्रैफिक का आवागमन बाधित न हो।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






























