हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कसेरा एसोसिएशन हापुड़ के तत्वाधान में शनिवार को संपन्न हुई व्यापारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि व्यापारियों का शोषण उत्पीड़न जारी रहा तो व्यापारी एक जुटता से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ने पर बाजार बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष जिम्मी जैन ने की तथा संचालन महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने किया। संगठन के चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि बैठक में दीपावली पर्व शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया और साथ ही सहमति बनी थी समस्याओं से सांसद व विधायक को अवगत कराया जाए। बैठक में अशोक गोयल, हंसराज जैन, रोहतास, सोनू मोनू, योगेश जैन, किशन चंद आदि उपस्थित थे।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035

























