VIDEO: उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध व्यापारी लड़ाई लड़ेंगे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में आयोजित व्यापारी गौरव सम्मान समारोह में व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से कहा कि वे व्यापार हित में एक मंच पर एक जुट हो जाएं। समारोह में व्यापारियों ने संकल्प लिया कि व्यापार के सम्मान की रक्षा के लिए उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने हेतु अग्रिम मोर्चे पर रहेंगे।

समारोह में व्यापारिक हितों की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने व्यापारियों को पटका व पगड़ी पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक जुटता से ही किसी कार्य को सम्पन्न कराया जा सकता है। संगठन व्यापारियों के उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु सदैव व्यापारी के साथ खड़ा रहेगा।

व्यापारियों के सम्मेलन में विधायक विजयपाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल सहित बड़ी तादाद में व्यापारी उपस्थित थे।








Related Posts

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाli युवती ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर शमशान घाट की…

Read more

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

पिलखुवा: युवती को खींचकर की अभद्रता, तीन पर मुकदमा

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

गौशाला के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन टूटी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आत्मदाह की दी चेतावनी

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

क्रेन ने गाड़ी में मारी टक्कर

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जमकर पीटा
error: Content is protected !!