👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता को एक ज्ञापन देकर विद्युत समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संस्था के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अगुवाई में 5 व्यापारियो का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हापुड़ के अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार से मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि अघोषित विद्युत कटौती को तुरंत बंद किया जाए। स्मार्ट मीटर की तेज गति की जांच कराई जाए। ओटीएस स्कीम के तहत बकाया राशि 12 समान किस्तों में वसूल की जाए। विद्युत दरों को कम किया जाए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























