व्यापारी भयमुक्त होकर प्रतिष्ठान खोलेः राणा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने व्यापारियों से कहा कि जीएसटी टीम किसी भी व्यापारी का शोषण व उत्पीड़न नहीं करेंगे। सभी व्यापारी भयमुक्त होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलें।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा सोमवार की रात को कसेरठ बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचे और व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा राजस्व देने में अग्रणी रहने वाले व्यापारियों के साथ है और सरकार राज्य सेवा कर अफसरों को सख्त हिदायतें दी है कि व्यापारी का उत्पीड़न करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल, प्रवीण सिंह, सुनील जैन, गौरव रुड़की वाल आदि उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























